Wed, Mar 11, 2026
33 C
Gurgaon

आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, ऊर्जा सचिव डॉक्टर रोहित यादव को पयर्टन एवं संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी

रायपुर, 10 जून (हि.स.)।छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य शासन ने आईएएस अधिकारियों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार दिया है। ऊर्जा सचिव डॉक्टर रोहित यादव को शासन ने पयर्टन एवं संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार आवास एवं पर्यावरण विभाग संभाल रहे अंकित आनंद को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ वाणिज्यक कर ( पंजीयन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के सचिव अविनाश चंपावत को जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। उनके पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख भी है। इसके साथ ही योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद को वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वित्त विभाग के सचिव चंदन कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग से मुक्त कर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।इसी तरह गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता के पोर्टफोलियो में श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार जोड़ा गया है। एनआरडीए सीईओ सौरभ कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से चंदन कुमार को मौजूदा जिम्मेदारी के साथ नया सीईओ बनाया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories