एमबीएम यूनिवर्सिटी : ज्योतिष शास्त्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

0
228

जोधपुर, 10 जून (हि.स.)। एमबीएम यूनिवर्सिटी में ज्योतिष शास्त्र में एडमिशन के लिए मंगलवार से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर कोर्स के लिए सीट अलॉट होगी।

केंद्र सरकार की ओर से जारी इंडियन नॉलेज सिस्टम के तहत इस शैक्षणिक सत्र में ज्योतिष शास्त्र भी पढ़ाया जाएगा। शुरुआत में तीन महीने के इस कोर्स में 120 घंटे की क्लासेज होगी। इसमें 12वीं पास व्यक्ति प्रवेश ले सकता है। इसकी क्लासेज शाम को 5-7 बजे तक होगी। इससे यदि कोई प्रोफेशनल या कामकाजी व्यक्ति कोर्स में प्रवेश लेना चाहे तो लिया जा सकता है।

इस कोर्स के लिए 40 सीट होगी। कोर्स शुरू करने की पूरी जिम्मेदारी एमबीएम के पूर्व डीन प्रो. श्रीकांत ओझा व दिव्या शर्मा को दी है।

एमबीएम यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि ज्योतिष क्षेत्र में प्रतिष्ठित संकाय और अनुभवी पेशेवरों के साथ भारतीय ज्ञान प्रणालियों की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने और पुनर्जीवित करने के लिए ज्योतिष शास्त्र को सरलीकृत कर सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत कर रहे हैं। कोर्स को हाइब्रिड मोड पर भी शुरू करने का प्रावधान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here