ग्रेटर निगम महापौर बनीं राजस्थान की योग ब्रांड एंबेसेडर

0
302

जयपुर, 10 जून (हि.स.)। राजस्थान सरकार के आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन के लिए विशेष पहल की गई है।

योग दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने तथा आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रेटर निगम महापौर डॉ सौम्या गुर्जर को ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 21 जून तक प्रभावी रहेगी अथवा जब तक राज्य सरकार द्वारा इसे निरस्त न कर दिया जाए, तब तक मान्य होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here