पीडीए ने 40 बीघे जमीन पर हुए अवैध प्लाटिंग को जमींदोज

0
282

प्रयागराज,10 जून (हि.स.)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) लगातार अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को जोन 4 एवं उप जोन 4 बी के भरौहॉं नैनी में 40 बीघा जमीन में अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया और जोन 6 एवं उपजोन 6 ए में तीन निर्माणाधीन मकान को सील किया। यह जानकारी पीडीए के संयुक्त सचिव अजय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को पीडीए के जोन 4 एवं उप जोन 4 बी भरौहॉं नैनी में लगभग 40 बीघा पर की गई अवैध प्लाटिंग को अवर अभियन्ता अशोक कुमार सिंह, सुपरवाइजर एवी पीडीए प्रवर्तन टीम और औद्योगिक थाने की पुलिस बल के साथ पहुंची और अवैध प्लाटिंग को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अवैध प्लाटिंग करने वाले ओम प्रकाश, श्री प्रकाश, जय प्रकाश, बृजेश यादव, बाबू ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर देने का निर्देश दिया है।

इसी तरह पीडीए के जोन 6 एवं उप जोन 6ए में अवैध रूप से लखनऊ रोड पर हथिगहाँ गांव में पारसनाथ के अवैध निर्माणाधीन मकान को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं फाफामऊ सोरांव रोड पास शिवम अवैध रूप से मकान का निर्माण करा रहे थे, जिसे सील किया गया। इसी क्रम में शांतिपुरम फाफामऊ के समीप शोभा यादव वगैर मानचित्र पास कराए अवैध निर्माण करा रहे थे, जिसके विरूद्ध कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here