Tue, Mar 3, 2026
27 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री सुक्खू 10 से 12 जनवरी तक नादौन के प्रवास पर

हमीरपुर, 08 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 से 12 जनवरी तक अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 10 जनवरी को सायं लगभग 3:40 बजे गौना हैलीपैड पर पहुंचेंगे और इसके बाद सेरा के विश्राम गृह में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। 11 जनवरी को सेरा में जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12:30 बजे हड़ेटा में ‘नवजीवन’ आर्थिक विकास एवं आजीविका सृजन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह सेरा लौटकर फिर से जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे।

12 जनवरी को मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलैहड़ में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही किटपल-बल्ह नौरी सड़क पर त्रिंगाल के पास मसेह नाले पर बनने वाले पुल का शिलान्यास भी करेंगे। दोपहर बाद लगभग 2 बजे मुख्यमंत्री गौना हैलीपैड से शिमला रवाना हो जाएंगे।

इस दौरान एडीएम राहुल चौहान ने जिला और नादौन उपमंडल के सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories