विदिशा में अग्निवीर सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से, 15 जिलों के 7,500 से ज्यादा युवा होंगे शामिल

0
332

📍 विदिशा में 22 अगस्त से अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के युवा तैयार

भोपाल, 11 अगस्त। सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल 22 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम, विदिशा में अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित करेगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों — अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के पुरुष उम्मीदवार शामिल होंगे।


📌 भर्ती के पद

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी
  • अग्निवीर तकनीकी
  • अग्निवीर क्लर्क / एसकेटी
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन
  • सिपाही फार्मा
  • सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक
  • धर्मगुरू
  • जेसीओ कैटरिंग
  • एजुकेशन हवलदार
  • हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर

तारीखें और कार्यक्रम

  • 22–30 अगस्त 2025: अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, एसकेटी और ट्रेड्समैन
  • 31 अगस्त 2025: सिपाही फार्मा और तकनीकी नर्सिंग सहायक
  • 1 सितंबर 2025: धर्मगुरू, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार, हवलदार सर्वेयर

🌙 रात 1 बजे दौड़ की शुरुआत

प्रवेश पत्र और सभी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को आधार से लिंक मोबाइल नंबर और इंटरनेट वाला स्मार्टफोन लाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here