बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट और भत्तों की मांग उठाई

देहरादून, 08 जनवरी (हि. स.)। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के संयुक्त कर्मचारी संघ का शिष्टमंडल बुधवार को समिति के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से मिला। इस दौरान अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा के क्रियान्वयन सहित अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई।

संघ के सचिव राकेश झिंक्वाण की अगुवाई में शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्य कार्याधिकारी के सामने रखा। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन स्तर पर पत्राचार जारी है और सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने पाल्यों को पूर्व की भांति आर्थिक सहायता, सेवा के दौरान आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में रोजगार, अस्थायी कर्मचारियों के लिए कल्याण कोष की स्थापना, हाई एल्टीट्यूड भत्ता, और शीतकाल में रोटेशन आधार पर ड्यूटी लगाए जाने जैसी मांगें उठाई हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले स्थायी कर्मचारियों के संगठन ने भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद आज अस्थायी कर्मचारियों के संगठन ने मुख्य कार्याधिकारी से मुलाकात की।

शिष्टमंडल में सचिव राकेश झिंक्वाण के साथ विनोद नौटियाल, दीपक जुगराण, कुलदीप नेगी, एकता कांडपाल, सचिन सेमवाल, सविता रावत और पिंकी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories