गुरुग्राम में 6 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा – कंपनी मालिक मुंबई से गिरफ्तार!

0
520

गुरुग्राम पुलिस ने 6 करोड़ की Fake bank guarantee देकर धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंपनी मालिक निमिष मेहता को मुंबई से गिरफ्तार किया।

शिकायत से खुला Fake bank guarantee

  • सितंबर 2024 में गुरुग्राम के एक कारोबारी ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दी थी।
  • शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कंपनी फॉर मार्ट ने मिस करूपा इनकॉरपोरेशन के साथ व्यापारिक समझौता किया था।
  • करूपा इनकॉरपोरेशन ने 6 करोड़ की बैंक गारंटी दी, लेकिन जांच में यह फर्जी निकली।

मुंबई से दबोचा गया Fake bank guarantee आरोपी

  • केस दर्ज होने के बाद आर्थिक अपराध शाखा द्वितीय की टीम ने जांच शुरू की।
  • आरोपित की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर निवासी निमिष मेहता के रूप में हुई।
  • पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया।

इसे भी पढ़े

Bhiwani teacher murder को लेकर भड़का जनाक्रोश, जगह-जगह प्रदर्शन और जाम

क्यों किया गया धोखाधड़ी?

पुलिस पूछताछ में निमिष ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

  • उसकी कंपनी पत्नी के नाम पर चल रही थी और अनाज के कारोबार से जुड़ी थी।
  • उसने बड़ी मात्रा में अनाज उधारी पर खरीदा था।
  • पैसे चुकाने में असमर्थ होने पर उसने फर्जी बैंक गारंटी का सहारा लिया।

पहले से दर्ज हैं मामले

  • निमिष मेहता पर आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में भी फर्जी बैंक गारंटी के मामले दर्ज हैं।
  • पुलिस अब उसके नेटवर्क और बाकी संलिप्त लोगों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here