Mon, Mar 9, 2026
29 C
Gurgaon

जीएसटी सुधारों पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा उजागर : रणधीर शर्मा

भाजपा का कांग्रेस पर हमला

शिमला, 5 सितंबर। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस पर जीएसटी सुधारों पर दोहरा चेहरा अपनाने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक और पार्टी के मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्री जीएसटी परिषद की बैठकों में केंद्र सरकार के जनहितकारी फैसलों का समर्थन करते हैं, लेकिन संसद में कांग्रेस नेता उन्हीं निर्णयों का विरोध करते हैं।

हिमाचल सरकार पर आरोप

शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने भी जीएसटी सुधारों का विरोध कर कांग्रेस का जनविरोधी चेहरा उजागर किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई भी जनहित का निर्णय नहीं लिया बल्कि केवल ऐसे कदम उठाए हैं जिनसे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।

टैक्स दरों में बड़ी राहत

भाजपा नेता ने याद दिलाया कि कांग्रेस शासन में टूथपेस्ट, साबुन और मिनरल वॉटर पर 27% टैक्स लगता था, जबकि अब यह घटकर सिर्फ 5% रह गया है। साइकिल, सिलाई मशीन और पूजा सामग्री भी सस्ती हो गई हैं। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और वाहन जैसी वस्तुओं पर भी टैक्स दरों में भारी कमी आई है।

जनता को राहत देने वाले सुधार

रणधीर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने मध्यमवर्ग, गृहणियों, किसानों और मरीजों को राहत दी है। मेडिकल उपकरण, स्वास्थ्य बीमा और ट्रैक्टर-टायर पर टैक्स लगभग शून्य कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 20 दिन में ही जीएसटी परिषद ने ऐतिहासिक फैसले लिए और आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स या तो खत्म किया गया या घटाया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories