बंगाल में सियालदह-बनगांव रूट पर दौड़ी पहली एसी लोकल ट्रेन, यात्रियों में उत्साह

0
426

लंबे इंतजार के बाद एसी लोकल की शुरुआत

कोलकाता, 5 सितंबर। पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शुक्रवार से सियालदह-बनगांव रूट पर पहली एसी लोकल ट्रेन दौड़ पड़ी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस नई सेवा से यात्रियों को भीड़ और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

सुबह का पहला सफर

सुबह 7:11 बजे रानाघाट से पहली एसी लोकल रवाना हुई और 7:44 बजे बनगांव पहुंची। इसके बाद 7:55 बजे यह ट्रेन सियालदह के लिए चली। करीब 80 किलोमीटर की यात्रा के दौरान यह ट्रेन ठाकुरनगर, हाबरा, बारासात, दमदम जंक्शन और विधाननगर रोड जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकी और 9:37 बजे सियालदह पहुंची।

शाम की सेवा का टाइम टेबल

रेलवे के अनुसार, शाम 6:14 बजे यह ट्रेन सियालदह से रवाना होगी और 8:05 बजे बनगांव पहुंचेगी। अंतिम स्टेशन रानाघाट पर यह ट्रेन रात 8:41 बजे पहुंचेगी।

यात्रियों की प्रतिक्रिया

यात्रियों ने कहा कि यह सेवा यात्रा को काफी आरामदायक बनाएगी। सुबह ऑफिस जाने और शाम को वापसी के दौरान एसी लोकल से सफर थकान कम करेगा। हालांकि किराया सामान्य लोकल की तुलना में ज्यादा है, लेकिन यात्री भीड़ से बचने और आरामदायक सफर के लिए अतिरिक्त खर्च करने को तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here