मिशन कर्मयोगी में मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने 2.30 लाख शिक्षकों का पंजीकरण कर बनाया रिकॉर्ड

0
343

मिशन कर्मयोगी में मप्र स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि

भोपाल, 12 सितंबर: मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने मिशन कर्मयोगी योजना में अहम उपलब्धि दर्ज की है। कार्यरत कर्मचारियों की संख्या के आधार पर पंजीकरण कर विभाग ने 55 विभागों में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

2.30 लाख शिक्षकों का पंजीकरण

  • प्रदेश के 2 लाख 30 हजार शिक्षकों का पंजीकरण igot पोर्टल पर किया गया है।
  • शिक्षकों को अब विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल के जरिए दक्षता और कार्य क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

तीन प्रकार से होगा प्रशिक्षण

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी के अनुसार, मिशन कर्मयोगी में तय किया गया है कि

  • 70% प्रशिक्षण डिजिटल माध्यम से,
  • 20% प्रशिक्षण ग्रुप डिस्कशन से और
  • 10% प्रशिक्षण प्रत्यक्ष मोड से दिया जाएगा।

15 सितंबर से ‘कर्मयोगी igot पर सीखें सप्ताह’

  • 15 से 19 सितंबर 2025 तक प्रदेश में विशेष सप्ताह मनाया जाएगा।
  • इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 2 प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य होगा।
  • जिला स्तर पर जिला परियोजना समन्वयक और अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
  • आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी ने सभी कलेक्टर्स को भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here