पूर्वी चंपारण: बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरुओं ने शुरू की साझा पहल

पूर्वी चंपारण: बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरुओं की साझा पहल

पूर्वी चंपारण, 12 सितंबर। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के आह्वान पर चाइल्ड मैरिज फ्री वर्ल्ड मूवमेंट के तहत ‘ग्लोबल इंटर-फेथ प्लेज वीकेंड’ का आयोजन किया। यह अभियान 12 से 14 सितम्बर तक चल रहा है और इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पूर्वी चंपारण के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे डंकन अस्पताल रक्सौल चर्च, मनोकामना माई मंदिर, हनुमान मंदिर एंबेसी, और जमा मस्जिद रक्सौल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में आम लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया और सभी ने इस प्रथा को रोकने की सामूहिक शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि इस पहल की सफलता समाज के सभी वर्गों, विशेषकर धार्मिक नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर है। निदेशक इन्दु रानी सिंह ने बताया कि बाल विवाह का अंत केवल कानून से नहीं, बल्कि समाज की सोच और आस्था में बदलाव से ही संभव है।

इस मौके पर अरुणा सिंह, प्रणव मोहंती, पुजारी लालाबाबू ओझा, डॉ. अरशद ईमाम, अकील अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी धर्मगुरुओं ने समाज से अपील की कि बाल विवाह न करें और दूसरों को भी रोकें।

यदि किसी को बाल विवाह की सूचना मिले, तो प्रयास हेल्पलाइन 9289692023 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। यह पहल बाल विवाह के खिलाफ एक सशक्त और एकजुट सामाजिक प्रयास का प्रतीक बन रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories