दिल्ली में आप और कांग्रेस को तय करना चाहिए भाजपा से मुकाबला करने का तरीका : मुख्यमंत्री

0
420

जम्मू, 09 जनवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को तय करना चाहिए कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा से कैसे मुकाबला किया जाए। इंडिया गठबंधन केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है। जो लोग सोचते हैं कि यह गठबंधन सिर्फ संसदीय चुनावों के लिए था, उन्हें इस गलतफहमी से बाहर आना चाहिए।

उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी को समर्थन दिए जाने के सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि इस मुद्दे पर अभी मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि हमारा दिल्ली विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। उन्हाेंने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वहां के राजनीतिक दलों को यह तय करना चाहिए कि भाजपा से बेहतर तरीके से कैसे मुकाबला किया जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आप ने दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। इस बार हमें दिल्ली की जनता के निर्णय का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here