Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

(अपडेट) शंभू बॉर्डर पर सल्फास निगलने वाले किसान की मौत

– खनाैरी बॉर्डर पर गीजर फटने से किसान झुलसा

चंडीगढ़, 09 जनवरी (हि.स.)। पंजाब के शंभू बॉर्डर पर गुरुवार की सुबह सल्फास निगलने वाले किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान संगठनों तथा प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। सल्फास निगलने वाले किसान की पहचान पंजाब के तरनतारन जिला के गांव पोहविंड निवासी रेशम सिंह (55) के रूप में हुई है।

किसान नेता तेजवीर सिंह पंजोखरा के अनुसार रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। गुरुवार की सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान रेशम सिंह ने सल्फास निगल ली। जैसे ही इस बारे में किसानों को पता चला तो उसे पहले राजपुरा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख पटियाला रेफर कर दिया गया। पटियाला में रेशम सिंह की मौत हो गई।

किसानी मांगाें को लेकर शंभू बॉर्डर पर दिए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए मृतक किसान रेशम सिंह 6 जनवरी काे अपने गांव से रवाना हुआ था। रेशम के साथ पांच अन्य किसान भी थे और वह इससे पूर्व भी दिल्ली आंदोलन में शामिल होता रहा है। रेशम सिंह की पत्नी दविंदर कौर व बेटे इंद्रजीत सिंह को उनकी माैत के बारे में सूचित कर दिया गया है।

इस बीच खनाैरी बॉर्डर पर भी आज सुबह करीब 11 बजे गीजर फटने से एक किसान झुलस गया। झुलसे किसान को पटियाला जिला के समाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories