चार्ली किर्क की हत्या का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे ट्रंप: ओबामा का आरोप

0
369

चार्ली किर्क की हत्या पर ओबामा का बड़ा बयान

वाशिंगटन, 18 सितंबर। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और उनके सहयोगी रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम देश में विभाजन और तनाव को और बढ़ा रहे हैं।

ओबामा की तीखी टिप्पणी

ओबामा ने यह टिप्पणी पेंसिल्वेनिया के एरी में आयोजित जेफरसन एजुकेशनल सोसाइटी के 17वें वैश्विक शिखर सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने विरोधियों पर हमले कर रहे हैं और कठोर कार्रवाई की धमकियों से राजनीतिक माहौल को अस्थिर बना रहे हैं।

ओबामा ने कहा, “जब मैं मौजूदा राष्ट्रपति और उनके सहयोगियों को सुनता हूं तो कोफ्त होती है। यह लोग अपने विरोधियों को कीड़ा कहते हैं। यह रवैया अमेरिका के लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।”

चार्ली किर्क की हत्या

पिछले हफ्ते यूटा के एक विश्वविद्यालय कार्यक्रम में गोली मारकर चार्ली किर्क की हत्या कर दी गई थी। ओबामा ने इसे “भयावह और दुखद” करार देते हुए कहा कि अमेरिकियों को किर्क के विचारों पर बहस करने का अधिकार है, न कि हिंसा का सहारा लेना।

राजनीतिक विभाजन पर चिंता

ओबामा ने स्वीकार किया कि दोनों ही दलों में कुछ लोग अतिवादी रुख रखते हैं, लेकिन ट्रंप प्रशासन का रवैया लोकतंत्र के लिए और भी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने डेमोक्रेट्स के प्रयासों की सराहना की और कैलिफोर्निया तथा टेक्सास में उनकी पहलों को सही दिशा बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here