Fri, Mar 6, 2026
19 C
Gurgaon

श्री शीतला माता मंदिर में 22 सितंबर से एक अक्टूबर तक नवरात्र मेला, सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता

गुरुग्राम, 21 सितंबर (हि.स.)। शक्तिपीठ श्री शीतला माता मंदिर में 22 सितंबर सोमवार से शुरू होकर 1 अक्टूबर 2025 तक नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं।

श्री शीतला श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने रविवार को बताया कि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर स्टाफ के साथ-साथ 200 अतिरिक्त कर्मचारी और 200 स्वयंसेवक लगाए गए हैं।

मंदिर परिसर और मेला ग्राउंड में निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही करीब 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों के सुचारू संचालन के लिए तैनात रहेंगे। आपात स्थिति के लिए पुल और निकासी द्वार बनाए गए हैं।

सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड और खुफिया एजेंसियों की टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। पूरे परिसर की निगरानी 160 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद रहेंगी।

श्रद्धालुओं के लिए 10 वाटर कूलर और डेढ़ लाख लीटर पानी की व्यवस्था की गई है। जल सेवा समिति के माध्यम से पानी पिलाने की विशेष सेवा रहेगी। प्रसाद के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं।

मंदिर परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगभग 200 ऑक्सीजन युक्त पौधे लगाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 24 घंटे डॉक्टरों की टीम, दो एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी।

सुमित कुमार ने बताया कि वीआईपी आगमन की स्थिति में भी आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मंदिर पूरे नवरात्र के दौरान दिन-रात दर्शनार्थ खुला रहेगा

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories