Thu, Mar 19, 2026
24 C
Gurgaon

पलामू: एसिड से जला राजद नेता का शव, पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया

पलामू – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयशंकर ठाकुर का शव सोमवार को पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव में खेत में पाया गया। शव के कई हिस्से एसिड से जले हुए थे और अंदरूनी चोटें भी नजर आईं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) भेजा गया था, लेकिन मेडिकल बोर्ड ने केमिकल से जलने और गंभीर चोटों के कारण पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव को रांची राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा गया।

पाटन पुलिस ने सोमवार को शव को एमएमसीएच भेजा था, लेकिन वहां मेडिकल बोर्ड का गठन नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मंगलवार को गठित मेडिकल बोर्ड ने शव की जांच की और पोस्टमार्टम रिम्स रेफर करने की सलाह दी।

इस बीच, पाटन थाना प्रभारी के वज्रपात से मौत वाले बयान पर राजद नेताओं और नाई समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मनगढ़ंत बातें करना उचित नहीं है। राजद नेताओं ने स्पष्ट किया कि सोमवार सुबह उताकी गांव में आसमान साफ था और कोई वज्रपात की घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान हास्यास्पद हैं।

परिवार ने भी इस घटना को हत्या करार दिया है और न्याय की मांग की है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारण और संभावित आरोपी सामने आ सकेंगे।

इस घटना से पलामू में राजनीतिक और सामाजिक हलचल मची हुई है। पुलिस ने शव को रिम्स भेजने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है और पूरे इलाके में जांच-पड़ताल जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories