Mon, Mar 23, 2026
22 C
Gurgaon

शानदार तिमाही नतीजे से गदगद टीसीएस ने किया डबल डिविडेंड का ऐलान, 17 जनवरी रिकॉर्ड डेट

नई दिल्ली, 9 जनवरी (हि.स.)। देश के आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये का तीसरा अंतरिम डिविडेंड जारी करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही टीसीएस ने 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी घोषित किया है। कंपनी के शेरहोल्डर्स को स्पेशल डिविडेंड और अंतरिम डिविडेंड 3 फरवरी को दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी तय की गई है।

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे के साथ किए गए कंपनी के इस ऐलान के मुताबिक 17 जनवरी को जिन शेयर होल्डर्स के पास टीसीएस के शेयर होंगे, उन्हें कंपनी की ओर से अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड दिया जाएगा। इसके पहले टीसीएस ने 2024-25 की पहली दोनों तिमाहियों में 10-10 रुपये के दो अंतरिम डिविडेंड घोषित किए थे।

कंपनी द्वारा आज जारी तीसरी तिमाही के नतीजे के मुताबिक टीसीएस ने इस अवधि में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में भी करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के कारण कंपनी का रेवेन्यू 63,973 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया है।

तिमाही नतीजों में मजबूती दिखाने के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में टीसीएस के शेयर आज करीब 1.70 प्रतिशत लुढ़क गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर टीसीएस के शेयर आज 1.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,036.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इसी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर टीसीएस के शेयरों ने आज 1.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,038.85 रुपये के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories