रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

0
291

रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्लेसमेंट कैंप

रायपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) में आयोजित किया जाएगा।

उपलब्ध पद और योग्यता

प्लेसमेंट कैंप में कंप्यूटर ऑपरेटर और एजेंट पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

  • कंप्यूटर ऑपरेटर: शैक्षणिक योग्यता च्ळक्ब्। उत्तीर्ण, आयु 25–40 वर्ष, वेतन 10,000–20,000 रुपए प्रतिमाह।
  • एजेंट पद: न्यूनतम शिक्षा आठवीं पास, आयु 20–60 वर्ष, वेतन सिक्योरिटी क्षेत्र में निर्धारित।

कार्यस्थल रायपुर रहेगा।

आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज

अस्थिबाधित दिव्यांग अभ्यर्थी जो चलने-फिरने और बोलने में सक्षम हैं, इस कैंप में भाग ले सकते हैं। आवेदन के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्रों की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, और आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है। यात्रा भत्ता उपलब्ध नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here