अमित शाह कल कोलकाता में तीन दुर्गा पंडालों का करेंगे उद्घाटन

0
349

अमित शाह कल कोलकाता में तीन दुर्गा पंडालों का उद्घाटन करेंगे

कोलकाता, 25 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल (26 सितंबर) को कोलकाता में तीन प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार, शाह गुरुवार रात को कोलकाता पहुंचेंगे।

उनका पहला कार्यक्रम लेक एवेन्यू स्थित सेवक संघ पूजा पंडाल में सुबह 11:20 बजे होगा। इसके बाद वे उत्तर कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा (लेबुतला पार्क) पंडाल का उद्घाटन करेंगे। इस पंडाल को शाह के दौरे का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है, जिसका आयोजन भाजपा पार्षद सजल घोष करते हैं।

दोपहर में उनका अंतिम कार्यक्रम साल्ट लेक स्थित ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजेडसीसी) में होगा, जहां वे पश्चिम बंग संस्कृति मंच द्वारा आयोजित पूजा का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा वर्ष 2020 में शुरू किया गया था और उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया था। हालांकि 2022 के बाद यह आयोजन बंद कर दिया गया था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शाह का यह दौरा वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए विशेष राजनीतिक महत्व रखता है। भाजपा नेतृत्व की रणनीति के अनुसार, दुर्गा पूजा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी से पार्टी बंगाल की सांस्कृतिक धारा से जुड़ाव मजबूत करने और मतदाताओं तक अपनी पैठ बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

इस दौरे के माध्यम से भाजपा बंगाल में अपनी राजनीतिक उपस्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी समर्थकों और जनता के बीच उत्सव और संस्कृति के माध्यम से संवाद स्थापित करने का अवसर भी प्राप्त करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here