रांची: दलादिली चौक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
364

रांची, 30 सितंबर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगड़ी प्रखंड स्थित दलादिली चौक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन महाष्टमी के दिन मंगलवार को किया गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि लाल धर्मराज नाथ शाहदेव उर्फ पिंकू लाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित कई अतिथि मौजूद रहे। मौके पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक जनार्दन ओझा, ललित मुंडा, सुरेश मुंडा के अलावा अध्यक्ष सुधीर महतो, सचिव अभिषेक मिश्रा और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

अतिथियों ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह भारतीय संस्कृति व सामाजिक एकता को मजबूत करता है। समिति अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है और स्थानीय लोगों के सहयोग से इसे और आकर्षक बनाया जाता है।

उद्घाटन के साथ ही पंडाल का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भक्ति जागरण और आकर्षक झांकियों का भी आयोजन किया गया।

पूरे क्षेत्र में नवरात्र का उल्लास छाया रहा और लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ माता रानी के जयकारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here