Sun, Feb 22, 2026
15 C
Gurgaon

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा पहुंचे स्टेडियम, पैरा एथलीट्स को मिला उत्साहवर्धन

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में मंगलवार का दिन भारतीय भाला फेंक एथलीट्स के नाम रहा। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में भारत ने कई स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया।

सबसे पहले एफ44 वर्ग में संदीप संजय सारगर ने स्वर्ण और संदीप चौधरी ने रजत पदक जीता। इसके बाद एफ64 वर्ग में सुमित ने चैम्पियनशिप रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी भारत के रिंकू और सुंदर सिंह गुर्जर ने एफ46 वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे।

इसी बीच स्टेडियम में उस समय उत्साह दोगुना हो गया, जब टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दर्शकों के बीच पहुंचे। उनकी मौजूदगी से माहौल ऊर्जा और जोश से भर गया।

नीरज ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई और खास अपील करते हुए कहा, “पैरा एथलीट्स के लिए जीवन वैसे ही कठिन है, लेकिन वे यहां आकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमें अधिक से अधिक संख्या में आकर इनका उत्साहवर्धन करना चाहिए।”

इस मौके पर उभरते सितारे सचिन यादव भी स्टैंड से सुमित का खेल देखने पहुंचे थे। जब नीरज से सचिन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरे पास उन्हें देने के लिए कोई खास सलाह नहीं है। वह पहले से ही बेहतरीन कर रहे हैं और जानते हैं कि सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है।”

भारतीय खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन से यह साफ है कि आगामी दिनों में पैरा एथलेटिक्स में भारत का दबदबा और मजबूत होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories