छत्तीसगढ़: रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर, 3 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गुरुवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों के लिए सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में मध्यम वर्षा के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक वर्षा गतिविधियां जारी रहेंगी। 5 से 10 अक्टूबर के बीच बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश अथवा बूंदाबांदी हो सकती है।

गुरुवार को राजधानी रायपुर और प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तापमान में गिरावट के कारण अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 31.5 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सलाह दी है कि वे भारी बारिश के दौरान सड़क पर सतर्क रहें, जलजमाव वाले क्षेत्रों में न जाएँ और नदी-नाले के पास सुरक्षा उपाय अपनाएँ। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories