हिसार : ऋषिकुल की शिवानी ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

0
349

हिसार, 3 अक्टूबर।
न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित ऋषिकुल विद्या मंदिर की कक्षा छठी की छात्रा शिवानी वर्मा ने सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 25 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।

शिवानी ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहले चरण में उन्होंने फरीदाबाद की प्रतिभागी सिद्धि, दूसरे चरण में पानीपत की प्रतिभागी गीताशा, और तीसरे चरण में रेवाड़ी की प्रतिभागी दिव्या को हराया। चौथे चरण में शिवानी महेंद्रगढ़ की प्रतिभागी हर्षिता से हार गई, लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि का श्रेय शिवानी के कठिन परिश्रम के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों पायल शर्मा और नवीन शर्मा को जाता है। विद्यालय निदेशक रोहित लोमस, प्राचार्या सुनीता शर्मा, और समन्वयक रीटा शर्मा, सीमा चौधरी एवं कीर्ति असीजा ने शिवानी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि शिवानी की मेहनत और लगन ने उसे प्रतियोगिता में सफलता दिलाई और यह शहर के लिए गर्व का विषय है। भविष्य में भी शिवानी का लक्ष्य और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here