हल्द्वानी : गोला पुल मार्ग निर्माण में पोकलैंड मशीनों से लाखों की चोरी, जांच शुरू

0
465

हल्द्वानी, 3 अक्टूबर।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गोला पुल मार्ग निर्माण स्थल पर पोकलैंड मशीनों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मशीन मालिक मो. बिलाल वारिस की दो पोकलैंड मशीनें पुल निर्माण कार्य में लगी हुई थीं।

जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर की रात मशीनों को कार्य समाप्ति के बाद मौके पर खड़ा किया गया था। लेकिन 3 अक्टूबर की सुबह जब मालिक वहां पहुंचे, तो देखा कि दोनों मशीनों से टूल किट, ग्रीस की बाल्टियां, एक मशीन का ईसीएम और फ्यूज बॉक्स चोरी हो चुका था।

इससे पहले 28 सितंबर को भी अज्ञात चोरों ने मशीनों की चार बैटरियां और पूरी वायरिंग काटकर ले जाने की कोशिश की थी, जिसकी तहरीर पुलिस को पहले ही दी जा चुकी थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और ठेकेदार व मजदूर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मशीन मालिक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

स्थानीय प्रशासन और ठेकेदार अब सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की योजना बना रहे हैं, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके और मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here