Tue, Mar 10, 2026
31 C
Gurgaon

जयपुर: जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट 15,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 7 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टोंक टीम ने पंचायत समिति अलीगढ़, जिला टोंक के जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (जेटीए संविदाकर्मी) विक्रम कुमावत को पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकत्र्ता ने एसीबी को बताया कि उनके पिता के नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत वर्ष 2022-23 में खेत पर मेडबंदी, तालाब की पाल मिट्टी बालना, बागवानी और पशु आश्रय निर्माण कार्य स्वीकृत हुए थे। इनमें से कुछ कार्य पूरे हो चुके थे।

हालांकि, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट विक्रम कुमावत ने माप पुस्तिका (एम.बी.) भरने के एवज में 18,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा कम करने की अपील पर आरोपी ने 15,000 रुपये की रिश्वत मांग कर पैसे लेने के बाद परिवादी को काम करने की अनुमति दी।

टीएलओ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबर मल के नेतृत्व में एसीबी ने ट्रेप कार्रवाई की। कार्रवाई में विक्रम कुमावत को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित ने रिश्वत में से 500 रुपये वापस कर दिए।

एसीबी ने बताया कि यह गिरफ्तारी पंचायत कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार रोकने के लिए की गई कार्रवाई का हिस्सा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories