वाराणसी में बनेगा पूर्वांचल का सबसे ऊंचा ट्विन टावर, वीडीए ने दी 112 मीटर ऊंची परियोजना को मंजूरी

0
446

वाराणसी, 08 अक्टूबर (हि.स.)।
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने पूर्वांचल की अब तक की सबसे ऊंची ग्रुप हाउसिंग परियोजना ‘ट्विन टावर’ को हरी झंडी दे दी है। यह 112 मीटर ऊंचा डबल टावर वाराणसी-चंदौली सीमा के पड़ाव से रामनगर मार्ग पर मौजा सेमरा और कटेसर गांव में बनाया जाएगा।

यह परियोजना 9551 वर्गमीटर भूमि पर विकसित होगी और इसमें डबल बेसमेंट, भूतल और 32 मंजिलें होंगी। निचले तल पार्किंग के लिए, पहले तीन तल व्यावसायिक उपयोग के लिए और शेष तल आवासीय फ्लैट्स के लिए आरक्षित रहेंगे। छत पर ओपन एयर रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल भी बनाया जाएगा।

वीडीए के मानचित्र अनुभाग ने परियोजना को केवल चार दिनों में स्वीकृति दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी भवन उपविधियों और पर्यावरण मानकों के अनुसार योजना को मंजूरी मिली है। परियोजना में 489 कार पार्किंग (198 बेसमेंट, 192 ओपन) और 51 दोपहिया पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

यह आधुनिक टावर रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल और वेस्ट वाटर रीसाइक्लिंग सिस्टम जैसी पर्यावरणीय सुविधाओं से लैस होगा। इसमें 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट्स के साथ व्यावसायिक दुकानों का भी प्रावधान होगा, जिससे आवास और व्यापार दोनों के लिए संतुलित वातावरण मिलेगा।

वीडीए को इस परियोजना से 6.94 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि नए बायलाज के तहत ग्रुप हाउसिंग और होटल निर्माण में कई रियायतें दी गई हैं।

यह ‘ट्विन टावर’ नोएडा और लखनऊ के बाद पूर्वांचल की सबसे ऊंची इमारत होगी। इसके बनने से वाराणसी और चंदौली में शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी और आधुनिक जीवनशैली की ओर कदम बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here