Fri, Mar 6, 2026
25 C
Gurgaon

सिलीगुड़ी: गंगाराम चाय बागान से नर कंकाल बरामद, पुलिस ने छानबीन शुरू की

सिलीगुड़ी, 08 अक्टूबर (हि.स.)।
बागडोगरा के गंगाराम चाय बागान से बुधवार को नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चाय बागान के श्रमिक जब एक नंबर सेक्शन में पत्ते तोड़ने गए, तो उन्हें ज़मीन पर नर कंकाल पड़ा मिला। श्रमिकों ने डर के मारे तुरंत इसकी सूचना बागान प्रबंधक को दी।

सूचना पाते ही बागान प्रबंधक मौके पर पहुंचे और बाद में बागडोगरा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर नर कंकाल को बरामद किया। पुलिस ने शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल कब और किस कारण से वहाँ पड़ा हुआ था। पुलिस ने बागान के आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सत्यता और अपराध से संबंधित संभावनाओं की जांच प्राथमिकता पर है। आसपास के लोग भी इस घटना से हैरान हैं और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह घटना सिलीगुड़ी और बागडोगरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक कदम उठाकर मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories