उमरांग्सू कोयला खदान हादसाः खनिकों की खोज पांचवें दिन जारी

डिमा हसाओ (असम), 10 जनवरी (हि.स.)। उमरांग्सू कोयला खदान में फंसे खनिकों की तलाश शुक्रवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अभी तक कुछ भी परिणाम सामने नहीं आया है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों को अभियान के तीसरे दिन एक खनिक का शव मिलने के बाद कोई सफलता नहीं मिली है। हादसा स्थल पर खनिकों के परिजन आशा भरी निगाहों से बचाव अभियान को देख रहे हैं।

पांचवें दिन आज सुबह 7.45 बजे तलाशी अभियान आरंभ किया गया। खदान से पानी निकालने के लिए पंपों की संख्या बढ़ाई गई है। आयर इंडिया के साथ ही कोल इंडिया के पंप से भी खदान से पानी निकाला जा रहा है। वहीं, नौसेना सोनार सिस्टम के जरिए खदान में खनिकों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

राज्य के पहाड़ी जिला डिमा हसाओ के उमरांग्सू से 25 किमी दूर असम-मेघालय के सीमावर्ती 3किलो में हुए कोयला खदान हादसे के पांचवें दिन बचाव अभियान फिर से आज सुबह आरंभ किया गया। हादसे के तीसरे दिन सुबह गोताखोरों ने एक डेड बॉडी को खदान से बाहर निकाला था। उसके बाद बचाव अभियान को कोई सफलता नहीं मिली है।

प्रथम बटालियन एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि नेवी, थल सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इलाके में हुई बरसात और प्राकृतिक कठिनाइयों के कारण स्थिति चुनौती पूर्ण बनी हुई है। एनडीआरएफ के सूत्रों ने बताया है कि 200 मीटर गहरी खदान में अभी भी 50 से 60 फीट पानी भरा हुआ है। जिसे बाहर निकलने के लिए प्रयत्न किये जा रहे हैं।

अभियान चला रहे गोताखोरों के अनुसार खदान के अंदर जितनी बार जांच की गयी है, वहां पर कुछ भी नहीं मिला है। संभवतः खनिक रैट होल के अंदर फंसे हैं। पानी कम होने के बाद खदान के अंदर उनको ढूंढा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कोयला खदान में गत सोमवार को अचानक पानी भरने के चलते अंदर काम कर रहे खनिक फंस गये। उनकी सटीक संख्या औपचारिक तौर पर सामने नहीं आई है। हालांकि, 11 लोगों के अंदर फंसे होने की बात कही जा रही है। जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जो मूल रूप से पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories