Sun, Feb 8, 2026
21 C
Gurgaon

दांतन में तृणमूल नेताओं के घरों में भीषण आग, दमकल और पुलिस की तत्परता से काबू

दांतन में तृणमूल नेताओं के घरों में भीषण आग

पश्चिम मेदिनीपुर, 11 अक्तूबर (हि.स.)। दांतन-दो ब्लॉक के साबड़ा इलाके में शुक्रवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं के घरों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दोनों घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

आग लगने की घटना

शुक्रवार रात लगभग दस बजे ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष इफ्तेखार अली और उनके पड़ोसी जिला परिषद सदस्य खैरुल बाशार खान उर्फ बाबुल के मिट्टी के घरों में आग लगी। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दमकल को सूचना दी।

प्रशासन और दमकल की तत्परता

एगरा से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। खड़गपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सेन, बेलदा थाना प्रभारी गोवर्धन साहू, जोगेड़िया फाड़ी प्रभारी दीपक देव, एसडीपीओ रिपन बाउल और सीआई शेख रबी उद्दीन भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और दमकल की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जांच और स्थानीय प्रतिक्रिया

दांतन-दो ब्लॉक के बीडीओ अभिरूप भट्टाचार्य ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने में लगी है कि यह हादसा था या किसी साजिश का नतीजा।

इलाके में दहशत का माहौल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि आग लगने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हर कोण से जांच की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories