Thu, Mar 19, 2026
24 C
Gurgaon

युद्धविराम से इजराइल और गाजा में छलक रहे खुशियों के आंसू, बंधकों की रिहाई और राहत कार्य तेज

तेल अवीव/गाजा पट्टी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। युद्धविराम लागू होने के बाद इजराइल और गाजा दोनों जगह राहत और खुशी का माहौल है। तेल अवीव के बंधक चौक पर बंधकों की रिहाई की तैयारियां जोरों पर हैं। रिहाई का सीधा प्रसारण स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे (पूर्वी समयानुसार रात 9 बजे) दिखाया जाएगा। इससे पहले यहूदी-अमेरिकी रैपर कोशा डिल्ज़ ने कार्यक्रम स्थल पर लोगों का मनोरंजन किया।

फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई

इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बंधकों के इजराइल लौटने के बाद सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को गाजा भेजा जाएगा। दोनों पक्षों में यह आदान-प्रदान शांति प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

ट्रंप ने कहा – “युद्ध समाप्त हो गया है”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो वर्तमान में एयर फोर्स वन से मध्य पूर्व की यात्रा पर हैं, ने कहा — “हमने शांति कायम की है। युद्ध समाप्त हो गया है।” उन्होंने युद्धविराम को स्थायी बनाए रखने का विश्वास जताया।

गाजा में मानवीय सहायता जारी

मिस्र के सरकारी अखबार अल-कहेरा न्यूज के अनुसार, राफाह सीमा पार दर्जनों मानवीय सहायता ट्रक कतार में खड़े हैं, जिन्हें जल्द गाजा में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि गाजा के उत्तर और दक्षिण में गर्म भोजन और ब्रेड के लाखों पैकेट वितरित किए गए हैं। इसे मानवीय मदद में “प्रगति की शुरुआत” बताया गया है।

मलबे में दबे हजारों लोग

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में गाजा से 117 शव बरामद हुए हैं। युद्धविराम लागू होने के बाद राहत दलों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया है। गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, करीब 10,000 लोग अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories