जयपुर में गृह रक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ

0
603

जयपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। गृह रक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का सोमवार को रेलवे क्रिकेट मैदान, गणपति नगर, जयपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विभाग की महानिदेशक एवं महासमादेष्टा मालिनी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में आसमान में गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

उपस्थित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पी रामजी, पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह चौहान, उप महासमादेष्टा विजय सिंह भाम्भू, निदेशक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान बिजेन्द्र सिंह, कमांडेंट विकास लांबा और सुमन ढाका शामिल थे।

उद्घाटन के तुरंत बाद भरतपुर संभाग और अजमेर संभाग के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें अजमेर संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सोमवार को कुल चार मैच खेले गए, जिनमें से दो मैच रेलवे क्रिकेट मैदान और दो मैच विनायक मैदान, बिंदायका में आयोजित हुए।

प्रतियोगिता अब नॉकआउट चरण की ओर बढ़ रही है। सेमीफाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर और फाइनल 17 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसका खेल प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here