पूर्वी सिंहभूम: हथियारों के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

0
334

पूर्वी सिंहभूम, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने रविवार देर रात कल्याण नगर के स्वर्ण रेखा नदी किनारे अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक काले रंग का पैड मोबाइल बरामद किया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

गुप्त सूचना मिलने पर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान अपराधी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने चार को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन गगराई (19), मंगल गगराई (21), करन मुंडारी उर्फ झंटू (25) और अभय नामता (23) के रूप में हुई।

पुलिस का बयान

सीटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि ये सभी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस अब जांच कर रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और उनके अन्य साथियों की संलिप्तता क्या थी।

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार, राजेश कुमार, एएसआई महेंद्र सिंह और लालमणि प्रसाद प्रजापति सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here