राष्ट्रमंडल खेल 2030: अहमदाबाद की सिफारिश को खेल मंत्री ने बताया भारतीय खेलों का ऐतिहासिक पल

0
381

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद को 2030 शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रस्तावित मेज़बान शहर के रूप में अनुशंसा किए जाने को “भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक पल” बताया है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत के खेल इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। मांडविया ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की कार्यकारी बोर्ड द्वारा अहमदाबाद को प्रस्तावित मेज़बान शहर के रूप में अनुशंसित करना भारत की बढ़ती वैश्विक खेल शक्ति का प्रमाण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की खेल उपलब्धियों को नई ऊँचाई पर ले जाएगा।”

खेल मंत्री ने कहा कि यह कदम 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के भारत के सपने को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि भारत ने हाल ही में नई दिल्ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का सफल आयोजन कर अपनी संगठन क्षमता का प्रदर्शन किया है।

मांडविया ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है, और यह सिफारिश भारत के खेल प्रभाव और संगठन क्षमता का प्रतीक है।

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रस्तावित मेज़बान शहर के रूप में अनुशंसित किया है। अंतिम अनुमोदन 26 नवंबर 2025 को जनरल असेंबली में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here