राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के शिक्षक गौरव शर्मा को सेना प्रमुख ने सम्मानित किया

0
486

हमीरपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। बडसर तहसील के ग्राम पंचायत गारली, गाँव कोटलू के मूल निवासी गौरव शर्मा को भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ‘चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें इस वर्ष प्रशिक्षित 46 बच्चों के एनडीए चयन में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान की विशेष जानकारी

यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के शताब्दी समारोह के अवसर पर गौरव शर्मा की उत्कृष्ट सेवा, व्यावसायिक दक्षता और संस्थान के प्रति समर्पण के लिए दिया गया। गौरव शर्मा वर्तमान में स्कूल में गणित प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।

स्कूल में योगदान

स्कूल के प्रधानाचार्य विमल कुमार गंगवाल ने बताया कि गौरव शर्मा वर्ष 2019 से संस्थान का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हाउस मास्टर, एनसीसी (जूनियर डिवीजन) इंचार्ज और एनडीए इंचार्ज जैसी जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाया। उनके योगदान से शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here