प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जे.पी. नड्डा आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

0
430

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज बड़ा प्रचार अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

मोदी का बिहार दौरा

भाजपा के शीर्ष प्रचारक प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचेंगे, जहां वे भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह समस्तीपुर में ही चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री की बेगूसराय में एक और जनसभा प्रस्तावित है।

अमित शाह की जनसभाएं

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज सिवान और बक्सर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। वह दोपहर 1:30 बजे सिवान के कईलगढ़ हाईस्कूल मैदान में और 3:15 बजे बक्सर के किला मैदान में जनता को संबोधित करेंगे।

नड्डा का संवाद कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शाम 6 बजे हाजीपुर (जिला वैशाली) के हथसारगंज नाका में प्रबुद्ध जन बैठक को संबोधित करेंगे।

भाजपा की चुनावी रणनीति

भाजपा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर तीनों नेताओं के कार्यक्रम साझा किए हैं। पार्टी इन रैलियों के माध्यम से राज्य में अपने प्रचार अभियान को गति देने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here