Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

अलास्का एयरलाइंस ने तकनीकी खराबी के कारण सभी उड़ानें रोकी

वाशिंगटन, 24 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी अलास्का एयरलाइंस ने तकनीकी खराबी के कारण अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नेटवर्क में खराबी आने के चलते यह फैसला लिया गया।

उड़ानों पर प्रभाव

कंपनी ने गुरुवार शाम लगभग 4:20 बजे घोषणा की कि “आईटी में खराबी के कारण परिचालन प्रभावित हो रहा है और अस्थायी रूप से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।” इसके चलते अलास्का के विमान सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य हवाई अड्डों से फिलहाल उड़ानें नहीं भरेंगे। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें।

पिछला व्यवधान

उल्लेखनीय है कि जुलाई में भी अलास्का एयरलाइंस में आईटी सेवाओं में व्यवधान के कारण लगभग तीन घंटे तक उड़ानें रोकनी पड़ी थीं। उस समय हार्डवेयर खराबी के कारण 200 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15,600 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई थी।

कंपनी का परिचय

अलास्का एयरलाइंस अमेरिका की सातवीं सबसे बड़ी विमानन कंपनी है। इसका मुख्यालय सीएटल, वाशिंगटन में स्थित है। अलास्का की स्थापना 1932 में मैकगी एयरवेज के रूप में हुई थी। वर्तमान में यह कंपनी 100 से अधिक गंतव्यों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories