Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

(अपडेट)राजगढ़ःआयशर ट्रक की टक्कर से ट्रेक्टर-ट्राॅली पलटी, दो महिलाओं की मौत आठ गंभीर घायल

राजगढ़,10 जनवरी(हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी स्थित लालबंगला के समीप तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने ट्रेक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राॅली में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं आठ महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई, जिनका भोपाल के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित ग्राम पीलूखेड़ी स्थित लालबंगला के समीप तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने ट्रेक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राॅली में सवार 19 लोग घायल हो गए, जिनमें गंभीर रुप से घायल महिलाओं को दो एम्बुलेंस वाहनों की मदद से भोपाल पहुंचाया गया, जहां कृष्णाबाई (45)पत्नी लक्ष्मणसिंह ठाकुर निवासी गोपालपुरा थाना अहमदपुर जिला सीहोर और सुकमाबाई (50)पत्नी रामदयाल मेवाड़ा निवासी गोपालपुरा की मौत हो गई।हादसे में गंभीर रुप से घायल अनुसुईया(45)पत्नी धरमसिंह निवासी गोपालपुरा, गयाबाई (40)पत्नी प्रेमनारायण राजपूत, कलावती (65)पत्नी हुकुमसिंह, सुगनबाई (30)पत्नी राजेन्द्र, फूलकुंवरबाई (63)पत्नी रमेश मेवाड़ा, संगीता(43)पत्नी रामनारायण, शारदाबाई(54)पत्नी राधेश्याम और रामवती(48)पत्नी सोदानसिंह सर्वनिवासी गोपालपुरा जिला सीहोर का भोपाल स्थित अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे। बताया गया है कि जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में चल रही पं.कमलकिशोर नागर की कथा सुनने के बाद श्रद्वालु अपने गांव लौट रहे थे तभी कुरावर थाना क्षेत्र के पीलूखेड़ी में हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories