Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे प्रदेश की अस्मिता और जनभावनाओं पर आघात बताया।

साव ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वीवीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को खंडित करने की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

राज्योत्सव को लेकर उत्साह का माहौल

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नवा रायपुर आगमन होगा, जहां वे राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एक नवम्बर को नवा रायपुर में आयोजित पांच प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें सत्य साईं हॉस्पिटल, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवीन विधानसभा भवन, और ट्राइबल म्यूजियम के लोकार्पण जैसे आयोजन शामिल हैं।

जनभागीदारी और गर्व का माहौल

साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से राज्योत्सव को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में उत्साह और गर्व का माहौल है, और गांवों-शहरों से लाखों लोग पीएम मोदी को सुनने और इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने के लिए नवा रायपुर पहुंचेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories