जयपुर में ‘उम्मीद 2025 – सनातन शक्ति से शांति’ पोस्टर प्रोमो लॉन्च, नौ नवंबर को होगा भव्य आयोजन

0
323

जयपुर में ‘उम्मीद 2025’ का पोस्टर प्रोमो लॉन्च

जयपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। ओपन फॉर स्माइल ऑलवेज (ओएसए) संस्था द्वारा आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘उम्मीद 2025 – सनातन शक्ति से शांति’ का पोस्टर प्रोमो लॉन्च रविवार को कान्स्टीट्यूशन हॉल, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 9 नवंबर को किया जाएगा।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

पोस्टर लॉन्च सेरेमनी में कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इनमें डॉ. आदित्य नाग, राजीव अरोड़ा, डॉ. एस.एस. अग्रवाल, मेजर जनरल अनुज माथुर, उप महापौर पुनीत कर्णावत, और सरदार जसबीर सिंह शामिल रहे। सभी अतिथियों ने पोस्टर का अनावरण कर आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।

सनातन शक्ति और शांति पर होगा विमर्श

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अर्जुन सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं। “सनातन शक्ति से शांति” की इस श्रृंखला में इस बार मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और मेजर जनरल अनुज माथुर शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में इस विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी कि सनातन के लिए शक्ति क्यों आवश्यक है और यह समाज में स्थायी शांति की स्थापना में कैसे सहायक हो सकती है।

ओएसए का उद्देश्य

ओएसए संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक विचार, शांति और मानवीय एकता को बढ़ावा देना है। संस्था के अनुसार यह कार्यक्रम युवाओं और समाज के बुद्धिजीवियों के लिए प्रेरणादायक मंच साबित होगा।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने ओएसए की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक संवाद को नई दिशा मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here