Fri, Feb 13, 2026
17 C
Gurgaon

जोधपुर में 29 अक्टूबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय राजस्थानी संगोष्ठी का आगाज़

जोधपुर में 29 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजस्थानी संगोष्ठी

जोधपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। साहित्य अकादमी, जेएनवीयू के राजस्थानी विभाग एवं रम्मत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय राजस्थानी संगोष्ठी का आयोजन 29-30 अक्टूबर को किया जाएगा। यह दो दिवसीय आयोजन नया परिसर स्थित राजस्थानी सभागार में करणीदान बारहठ जन्मशती समारोह के अवसर पर होगा।

उद्घाटन सत्र

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता ख्यातनाम कवि-आलोचक प्रो. अर्जुनदेव चारण करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित रचनाकार मधु आचार्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. मंगलाराम बिश्नोई उपस्थित रहेंगे। स्वागत उद्बोधन साहित्य अकादमी के उप सचिव देवेन्द्र कुमार देवेश देंगे। कार्यक्रम का संचालन जेएनवीयू कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में होगा।

तकनीकी सत्रों में विद्वानों की भागीदारी

दो दिवसीय संगोष्ठी में कई तकनीकी सत्र आयोजित होंगे, जिनकी अध्यक्षता डॉ. रामस्वरूप किसान, डॉ. मदन सैनी, मीठेश निर्मोही, डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित और डॉ. राजेन्द्र बारहठ करेंगे।
इन सत्रों में डॉ. सत्यनारायण सोनी, विजय बारहठ, डॉ. सतपालसिंह खाती, संजय पुरोहित, डॉ. कृष्ण कुमार आशु सहित कई विद्वान अपने आलोचनात्मक शोध प्रस्तुत करेंगे।

समापन समारोह

समापन समारोह 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगा, जिसकी अध्यक्षता कवि-आलोचक डॉ. मंगत बादल करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. केएल रैगर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories