Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत, नहीं हैं वारिस

कानपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। सजेती थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों खेतों में काम करने जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि आज ही के दिन पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी।

कुआंखेड़ा गांव में रहने वाले वाला 28 वर्षीय अखिलेश पाल अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां श्यामा को बाइक में बिठाकर शुक्रवार सुबह खेत जा रहा था। तभी भोगनीपुर चौडगरा मोड पर कुआंखेड़ा पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इत्तफाक की बात यह है कि आज ही के दिन 10 जनवरी 2024 को अखिलेश के पिता बाबूराम की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। अखिलेश अपने घर का इकलौता बेटा था। वह एक निजी अस्पताल में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घर में केवल मां और बेटे ही बचे थे। कुछ दिन पहले अखिलेश की शादी तय हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि दोनों की मौत के बाद परिवार का कोई भी वारिस नहीं बचा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories