Mon, Feb 16, 2026
21 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी संग छठ घाट पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

छठ पर्व पर मुख्यमंत्री साय की आस्था

जशपुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के दुलदुला छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री दंपति ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।

पारंपरिक अंदाज में पूजा

मुख्यमंत्री साय सिर पर सूपा रखकर घाट तक पहुंचे और श्रद्धा से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति में आस्था और अनुशासन का प्रतीक है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पर्व में प्रदेशवासियों के साथ शामिल हुआ।

प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के विश्वास से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है और वे प्रदेश के विकास और जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला क्षेत्रवासियों की मांग पर छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही बताया कि कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण ₹5.17 करोड़ की लागत से किया गया है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी शशिमोहन सिंह, व्रती महिलाएँ और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories