Tue, Mar 17, 2026
21 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ में ‘मोन्था’ तूफान का असर: पांच जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

दक्षिण छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

रायपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। चक्रवात ‘मोन्था’ के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों — नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा — में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

फसलों को भारी नुकसान

राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर कटाई के बाद रखी फसलें पानी में डूब गई हैं, जबकि आंधी-तूफान से खेतों में खड़ी फसलें झुककर बर्बाद हो गईं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है।

तेज हवाओं का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक बस्तर क्षेत्र में काले बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे फसलों पर सीधा असर पड़ेगा। कृषि मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और भंडारण को मजबूत करें।

सतर्क रहने की अपील

इसके अलावा, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories