जोधपुर में मेडिकल स्टोर पर नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी सलाखों के पीछे

जोधपुर में नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, 30 अक्टूबर (हि. स.)। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।

फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और थाना प्रभारी अचलसिंह देवड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।

14,900 नशीली गोलियां जब्त

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 19 मई 2021 को पुलिस ने फलोदी कस्बे में स्थित विशाल भार्गव के मेडिकल स्टोर से 14,900 नशीली गोलियां बरामद की थीं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

छठा आरोपी नागौर से गिरफ्तार

नवीनतम कार्रवाई में पुलिस ने नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महावीर उर्फ अजय भटड़ पुत्र रामस्वरूप महेश्वरी, निवासी थाना श्री बालाजी, जिला नागौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य तस्करों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विशेष अभियान जारी

एसपी कुंदन कंवरिया ने कहा कि जिले में अवैध दवाओं और नशीले पदार्थों की सप्लाई रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories