जोधपुर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गाय-बछड़ों की पूजा और भोग से गूंजी भक्ति

0
325
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;

जोधपुर में गोपाष्टमी पर्व की धूम

जोधपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली के बाद आने वाले कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर आज जोधपुर में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। शहरभर में गाय-बछड़ों की पूजा, आरती और भोग लगाने के कार्यक्रम हुए।

गायों को चुनरी ओढ़ाई और भोग लगाया

रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर के पास श्रद्धालुओं ने गौ माता की प्रतिमा को चुनरी ओढ़ाई और मिठाई-फलों का भोग लगाया। मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इसी दिन गोचारण प्रारंभ किया गया था, इसलिए इस तिथि को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है।

गोशालाओं में हुआ विशेष पूजन

शहर की विभिन्न गोशालाओं में भी सुबह से विशेष कार्यक्रम हुए। गायों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और गुड़-हरा चारा खिलाया गया। कई स्थानों पर सामूहिक आरती और गोसेवा के आयोजन हुए।

सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी का आयोजन

सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की ओर से कन्हैया गोशाला में सामूहिक गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसायटी अध्यक्ष विमला गट्टानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य और समाजसेवी शामिल हुए। सचिव चंद्र किरण दवे ने बताया कि इस अवसर पर गायों को विधिवत पूजा कर गुड़ व हरा चारा खिलाया गया।

समाजसेवियों की सहभागिता

एडवाइजरी बोर्ड निदेशक प्रवीण मेढ़, उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सदस्य दीपक कोरपाल, चंदा मेढ़ और हिमांशु गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। समाजसेवी ईश्वर सिंह उदावत ने भी पूजा एवं सेवा में सहयोग किया।

श्याम मनोहर मंदिर में भक्ति का माहौल

चौपासनी स्थित श्याम मनोहर प्रभु मंदिर और गोशाला में भी गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन भजन, आरती और गौपूजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here