असम के मंत्री पीयूष हज़ारिका ने की अपील – ‘रै रै बिनाले’ फिल्म ज़रूर देखें

मंत्री ने विश्वविद्यालय निर्माण कार्य की समीक्षा की

बिश्वनाथ (असम), 30 अक्टूबर (हि.स.)। असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हज़ारिका ने गुरुवार को गहपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक भोलागुड़ी चाय बागान में निर्माणाधीन कनकलता राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

मंत्री ने निर्माण स्थल पर अधिकारियों और चाय जनजाति संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की तथा विश्वविद्यालय को राज्य के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा योगदान बताया।

ज़ुबीन गर्ग की फिल्म देखने की अपील

मौके पर मंत्री ने असम के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता ज़ुबीन गर्ग की नई फिल्म ‘रै रै बिनाले’ का उल्लेख करते हुए कहा कि “ज़ुबीन गर्ग पिछले तीन दशकों से असम की सांस्कृतिक पहचान हैं।” उन्होंने सभी असमवासियों से आग्रह किया कि वे इस फिल्म को ज़रूर देखें और स्थानीय सिनेमा को समर्थन दें।

आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनेगा विश्वविद्यालय

उल्लेखनीय है कि कनकलता राज्य विश्वविद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 8 नवंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।

विश्वविद्यालय 740 बीघा भूमि पर बनाया जा रहा है, जो कभी असम के सांस्कृतिक प्रतीक ज्योति प्रसाद अग्रवाल की कर्मभूमि रही थी। यहां पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक साइंस और 3डी प्रिंटिंग जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories