Fri, Mar 13, 2026
32 C
Gurgaon

जांजगीर-चांपा में धान उपार्जन एवं कंट्रोल कमांड सेंटर टीम का प्रशिक्षण संपन्न

जांजगीर-चांपा में धान खरीदी की तैयारी, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में धान उपार्जन एवं कंट्रोल कमांड सेंटर टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में धान खरीदी से जुड़ी नीतियों, प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने दिए पारदर्शिता और समयबद्धता के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार धान खरीदी कार्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर कार्यप्रणाली को समझें ताकि खरीदी कार्य समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और यह सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

एग्रीस्टैक पोर्टल पर 100% पंजीयन का लक्ष्य

कलेक्टर ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन कार्य जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले का कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी किसानों का निर्धारित समयसीमा में पंजीयन पूर्ण किया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान एग्रीस्टैक पंजीयन में आ रही तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में सभी एसडीएम, जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू, भू-अभिलेख अधीक्षक विनय पटेल, सीसीबी नोडल अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, कृषि विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories