करेली दुर्गा पूजा पार्क में धूमधाम से मनाया गया आंवला नवमी उत्सव

0
216

करेली दुर्गा पूजा पार्क में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई आंवला नवमी

प्रयागराज, 30 अक्टूबर (हि.स.)। करेली स्थित दुर्गा पूजा पार्क में गुरुवार को आंवला नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना और परिक्रमा की।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. शिखा दरबारी, सुधा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं। पूजा के बाद सभी ने धार्मिक चर्चा में भाग लिया और आंवले के महत्व को समझा।

आंवले का धार्मिक और औषधीय महत्व बताया

डॉ. शिखा दरबारी ने बताया कि आंवला न केवल आयुर्वेदिक दृष्टि से औषधीय फल है, बल्कि सनातन धर्म में भी इसका विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु और भगवान शंकर दोनों को प्रसन्न करने के लिए आंवले के वृक्ष की पूजा की थी। इस कारण यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष के नीचे पका हुआ भोजन करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही 108 परिक्रमा कर दान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, नीलम मौर्या, मधु, अंशू श्रीवास्तव, शुभम मालवीय, ऊषा, संगीता, धर्मेंद्र सिंह, रजनी खन्ना, रिचा कपूर, प्रतिमा, सुमन, ज्योति, रेखा, सौरभ शर्मा, अजय अग्रवाल, देवेंद्र श्रीवास्तव, कामनी सहाय मौर्य सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here