Fri, Mar 6, 2026
25 C
Gurgaon

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 18 यात्रियों की मौत

आरटीसी बस और टिपर में जोरदार टक्कर

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट पर रविवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक आरटीसी बस और टिपर ट्रक की टक्कर के कारण हुआ।

हादसे में दोनों चालकों की भी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरटीसी बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार में आ रहे टिपर ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहनों के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे के हिस्से की पांच पंक्तियों की सीटें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कई यात्री सीटों में फंस गए।

राहत और बचाव कार्य जारी

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर गैस कटर की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुटा है। घायलों को पास के चेवेल्ला और हैदराबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हादसा हैदराबाद से लगभग 40 किलोमीटर दूर हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories